फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी किसान जत्थेबंदियां

Nivedita Updated Fri, 24 Jul 2026 03:02 PM IST

मोगा में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज 14वें दिन में प्रवेश कर गई है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी के चलते आज मोगा में चल रहे धरने को किसान जत्थेबंदियों और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों का बड़ा समर्थन मिला। धरने में शामिल नेताओं ने बीते दिन बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर बल प्रयोग करना निंदनीय है और इसमें शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। इस दौरान किसान यूनियनों के नेताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वे सफाई कर्मचारियों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और उनके हर संघर्ष में साथ देंगे। उन्होंने कहा कि “जैसा सफाई कर्मियों का फैसला होगा, किसान जत्थेबंदियां उसी अनुसार उनका साथ निभाएंगी।” धरने के दौरान सफाई कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों के अगुआओं की एक अहम बैठक भी हुई, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की गई। सभी नेताओं ने सरकार से मांग की कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें