फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजशाह टोल प्लाजा की जमीन पर किसान ने की धान की बिजाई

फिरोजपुर के गांव फिरोजशाह टोल प्लाजा पर उस समय एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब एक किसान ने टोल प्लाजा की जमीन के एक हिस्से पर अपना हक जताते हुए वहां मिट्टी डलवाकर धान की रोपाई कर दी। किसान की इस कार्रवाई के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी मौके पर पहुंचकर किसानों के साथ बातचीत करते दिखाई दिए। किसान गुरस्वेक सिंह और सतनाम सिंह दावा कर रहे है यह उनकी जमीन है और यह मामला साल 2018 से जुड़ा हुआ है। उस समय जब टोल प्लाजा का निर्माण किया जा रहा था, तब किसानों की कुछ जमीन टोल प्लाजा क्षेत्र में शामिल हो गई थी। इसके बाद से जमीन को लेकर दावेदारी और विवाद चलता रहा। मामला अदालत तक भी पहुंचा, लेकिन किसानों का कहना है कि उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें