फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में किसान संगठनों का केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

फरीदकोट में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिले के विभिन्न किसान संगठनों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान किसानों ने शहर में रोष मार्च निकालते हुए केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे किसान विरोधी बिलों के अलावा पंजाब सरकार से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में सांकेतिक धरने देने का एलान किया था। इसी के तहत फरीदकोट में भी किसान संगठनों ने प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 1 सितंबर से चंडीगढ़ में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, लैंड पुलिंग पॉलिसी समेत अन्य किसान व लोक विरोधी नीतियों को लेकर एक सप्ताह का धरना दिया जाएगा। इसी धरने की तैयारियों के तहत आज का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार की ओर से लगातार किसानों के हितों के खिलाफ फैसले लिए जा रहे हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें