फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में फायरिंग में मारे गए दोनों युवकों के परिवारों का अंतिम संस्कार से इनकार

मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में फायरिंग की घटना में मारे गए दोनों युवकों के परिवारों ने अंतिम संस्कार करवाने से इनकार कर दिया। परिवारों ने प्रशासन और सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी सहमति के बिना जबरदस्ती पोस्टमार्टम करवाया गया। प्रशासन अब अंतिम संस्कार करवाने की कोशिश कर रहा है। परिवार ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। परिवारों की मांग है कि उन्हें इंसाफ दिया जाए और उनकी मांगों को पूरा किया जाए। मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और आम आदमी पार्टी के पार्षद मौके पर मौजूद है। उनके खिलाफ भी नारेबाजी की गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की ओर से पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। अस्पताल और श्मशान घाट सहित विभिन्न स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम हुई फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के परिवार ने इन्साफ की मांग की। उन्होंने पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया था। मोगा के जिलाधिकारी और पुलिस के उच्च अधिकारियों ने परिवार से करीब 6-7 घंटे बातचीत की। लंबी बातचीत के बाद परिवार और प्रशासन के बीच सहमति बन गई। परिजन पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हो गए। देर शाम साहिल जिंदल और गगन जिंदल का पोस्टमार्टम हुआ। इसमें प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान मोगा के अपर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (डी) भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें