फगवाड़ा के प्रगट शिव मंदिर, खलवाड़ा गेट में महाशिवरात्री के उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण में आज 10 फरवरी को प्रभातफेरी का आयोजन सुबह 5:30 बजे किया गया। मंदिर के सेवादारों द्वारा मिलकर कार्रवाई गई प्रभात फेरी के उपरांत मंदिर परिसर में मंदिर की संकीर्तन मंडली द्वारा संकीर्तन कर प्रभु की महिमा का गुणगान किया गया। इस अवसर राजिंदर करवल, धर्मेन्द्र ठुकराल, सुनील दत्त आदि भी मौजूद थे।