जंगलात विभाग पठानकोट के कर्मचारियों ने अध्यक्ष धर्मिंदर कुमार की अध्यक्षता में मांगों संबंधी रोष जताया है। इस रोष पीछे का कारण रेंज अधिकारी पठानकोट द्वारा की जा रही धक्केशाही बताया गया है। अध्यक्ष धर्मिंदर कुमार ने बताया कि रेंज अधिकारी द्वारा जो उनके कर्मचारियों के साथ धक्केशाही की जा रही है क्योंकि कर्मचारी महीने में 26 दिन काम करते है और उनको 10 दिन का मेहनताना दिया जाता है। वहीं, दूसरी ओर रिटायर्ड कर्मी दया राम ने बताया कि मौजूदा कर्मचारियों ने उन्हें बताया है कि अगर कर्मचारी अपने किए काम के पैसों की मांग करता है तो उसको धमकाया जाता है और उनका रिकार्ड खराब करने की धमकियां दी जाती है। पुराने वर्करों को दस-दस दिन का समय दिया जा रहा है। जबकि पंजाब सरकार पठानकोट में ग्रीनिंग लाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। जो व्यक्ति काम कर रहे हैं उनको पैसे समय पर नहीं दिए जा रहे। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि जंगलात विभाग पठानकोट में 2025-26 वर्ष में विकास को लेकर आए फंड की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। इस मौके राकेश कुमार महिंदर सिंह, ओंकार नाथ, समित्री देवी, सत्या देवी, सुनीता, नरिंदर सिंह, ज्ञान चंद, रानो देवी, अंजूबाला, रजिंदर कुमार, अशोक कुमार, बलविंदर सिंह, सुशमा देवी, रवी, रतन चंद, लियाकत अली, राजू, नीलम, कमलजीत, सुमन देवी, जोगिंदर पाल, देसराज आदि मौजूद रहे।