फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में रेड अलर्ट के चलते डीएसपी ने लगाया हाई टेक नाका

'गैंगस्टरों पर वार' अभियान के तहत चल रहे रैड अलर्ट के दौरान फगवाड़ा पुलिस ने डीएसपी भारत भूषण के नेतृत्व में विशेष चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की चेकिंग के साथ साथ कई लोगों की तलाशी भी ली गई। इस अवसर पर डीएसपी ने बताया कि सरकार की हिदायतों पर आज फगवाड़ा के गाँव नंगल मझां के मोड़ पर जीटी रोड पर हाई टेक नाका लगा कर वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फगवाड़ा में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय समय पर ऐसे नाके लगा कर चैकिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कुछ लोगों के चालान भी काटे गए हैं। इस अवसर पर फगवाड़ा ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज अमन देवेश्वर भी उनके साथ थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें