मोगा जिला अदालत ने युवती से दुष्कर्म के मामले में धार्मिक स्थल से जुड़े सेवादार (बाबा) को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 10 साल की सश्रम कैद और 55 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषी जगरांव में स्थित डेरा चरण घाट का मुख्य सेवादार बलजिंदर सिंह है।