विजिलेंस टीम ने डीडीपीओ फिरोजपुर के क्लर्क बलवंत सिंह को 60 हजार रुपये रिश्वत लेते काबू किया है। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि उसने एक निजी बैंक से कृषि ऋण सीमा के लिए आवेदन किया था। अपने आवेदन में उसने अपनी जमीन और पंचायती जमीन के एक हिस्से का जिक्र किया था, जो उसने नीलामी पर ली थी। बैंक ने ऋण सीमा स्वीकृत करने से इनकार कर दिया और डीडीपीओ कार्यालय को सूचित किया। उक्त क्लर्क ने पंचायती ज़मीन के राजस्व रिकॉर्ड बैंक में जमा करने के मामले में शिकायतकर्ता को धमकाया और किसी भी विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत की माँग की। बाद में आरोपी ने 60,000 रुपये की रिश्वत लेने पर सहमति जताई। आज जब शिकायतकर्ता क्लर्क बलवंत को साठ हजार रुपये देने गया तो विजिलेंस ने रंगेहाथों काबू कर लिया है।