फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में दलित संगठनों का एलान, भूख हड़ताल पर बैठेंगे राहुल मलिक

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में दलित संगठनों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। दलित सुरक्षा सेना के नेता राहुल मलिक समेत अन्य संगठनात्मक पदाधिकारियों ने कहा कि न्याय की मांग को लेकर वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन को विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों, महिलाओं और अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय देने की मांग की। नेताओं ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि समाज की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अनुसूचित जाति समुदाय से एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने की अपील की। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि बरनाला लाठीचार्ज मामले में जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और व्यापक रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें