फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर बंद करवाने व पुलिस धक्केशाही के विरोध में CPI(M) का धरना, DSP के आश्वासन पर उठा प्रदर्शन

सीपीआईएम की अगुआई में बिभिन्न संगठनों ने पुलिस व डिप्टी सपीकर के खिलाफ किया प्रदर्शन : डीएसपी भारत भूषण सैनी द्वारा मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद धारणकरियों ने धरना उठाया। गढ़शंकर। सीपीआईएम की अगुआई में बिभिन्न संगठनों ने गांव अकालगढ़ के एक युवक द्वारा डिप्टी सपीकर से सवाल पूछने के बाद डिप्टी सपीकर के गनमैनों द्वारा उठाने की कोशिश के आरोप लगाते हुए डीएसपी गढ़शंकर के कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस दौरान धरनकारियों ने गढ़शंकर में पुलिस द्वारा लोगों के साथ धक्केशाही के आरोपों लगाए और सरकार व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेवाजी की और डाकघर गढ़शंकर तक रोष मार्च किया। डीएसपी भारत भूषण सैनी द्वारा मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद धारणकरियों ने धरना उठाया। सीपीआईएम के जिला सचिव गुरनेक भज्जल, प्रदेश कमेटी के सदस्य दर्शन सिंह मट्टू, रविंदर नीटा ने कहा कि टिप्परों के साथ दुर्घटनाओं के चलते अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है। डीसी होशियारपुर द्वारा टिप्पर सुबह सात से शाम आठ वजे तक बंद करने के दिए आदेशों को लागू नहीं किया जा रहा। दिन के समय भी शरेआम टिप्पर गढ़शंकर नंगल रोड़, जैजों दोआबा पर दौड़ रहे है। उन्हीनों ने कहा कि गत दिनों गांव अकालगढ़ के एक एनआईआर की ट्राले की टक्कर से मौत हो गई थी और उसके घर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी अफ़सोस पर गए थे तो गांव के युवक ने दिन के समय टिप्पर बंद करने की मांग की और टिप्परों की दुर्घटनाओं से मौत का मामला उठाया था। जिससे खफा होकर डिप्टी स्पीकर ने गनमैनों के जरिए से उठाने की कोशिश की। इस तरह की गुंडागर्दी को हम सहन नहीं करेंगे। उन्हीनों कहा कि गढ़शंकर प्रशासन व पुलिस अधिकारी के किसी को भी काम हो तो उसे अधिकारी कहते कि डिप्टी सपीकर रौड़ी को जाये। उन्हींनों ने कहा कि प्रशासन व पुलिस अधिकारीयों को दफ्तर बंद कर डिप्टी सपीकर रौड़ी के कार्यालय के बाहर टेबल लगाकर बैठ जाए। उन्हीनों कहा तीन चार महीने का सरकार के पास समय है कर फिर यह पक्के तौर पर लोग इसे चलता कर देगें। साढ़े चार साल के सरकार के कार्यकाल ने हर वर्ग को पीटा और लूटा। उन्हीनों कहा कि रतनपुर कानेवाल में लोगों पर किए झूठे पर्चे रद्द किए जाये। चौधरी अछर राम बिल्डों ने मंच संचालन किया। इस दौरान सीटू नेता महिंद्र बढ़ोयान, बीबी सुबाष मट्टू, सुरिंदर कौर चूंबर, गुरबख्श कौर, जोगिन्दर कौर , सुखविंदर कौर , गढ़शंकर विकास मंच के प्रधान कुलविंदर संघा, गरीब दास बीटन, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल, पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार, पूर्व सरपंच दविंदर सिंह, रामजी दास चौहान, शिंगारा राम भज्जल, ज्ञान चाँद, कांग्रेस नेता जसवीर सिंह पुरखोवाल, हरवेल सिंह सैनी, नंबरदार चौधरी बैज नाथ आदि ने भी सबोंधित किया। चब्बेवाल के डीएसपी भारत भूषण सैनी ने धरने में पहुँच कर धारनाकारियों को दिन के समय टिप्पर बंद करवाने के लिए एसएसपी साहिब से बात कर बंद करवा दिए जायेगे। उन्हीनों कहा अन्य मांगों को लिख कर दे दीजिये सभी का स्टेटस बता दिया जायेगा और जो भी मागें है उन्हें पूरा किया जायेगा। फोटो : डीएसपी भारत भूषण सैनी द्वारा मांगों को पूरा करने के आश्वासन देते हुए और साथ में सीपीआईएम के जिला सचिव गुरनेक भज्जल , रविंद्र नीटा, दर्शन सिंह मट्टू और धरने में उपस्थित संगठनों के कार्यकर्ता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें