फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल फरीदकोट में आएंगे सीएम सैनी, बावरिया समाज सम्मेलन में होंगे शामिल

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 2 अगस्त को फरीदकोट जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। उनके दौरे को भाजपा के मिशन-2027 की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे कोटकपूरा के अमृत पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद फरीदकोट में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और कई प्रमुख परिवारों व एक नामी डॉक्टर समेत कई लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। इसके अलावा सादिक की अनाज मंडी में अखिल भारतीय समस्त डीएनटी समाज संगठन का सम्मेलन होगा। सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री के अलावा राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू और पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ भी शामिल होंगे। डीएनटी संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जसपाल सिंह पंजगराईं के अनुसार सम्मेलन में विमुक्त एवं घुमंतू जातियों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही समाज की विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा, जिसे केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें