फिरोजपुर शहर मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलराज सिंह कटोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को हरिद्वार और ऋषिकेश के दर्शन के लिए बस चलाई गई है। ये तीन दिन की यात्रा है। बस में 32 स्लीपर सीटें हैं। 32 श्रद्धालु यात्रा पर जा सकते हैं। खानपान और रहन-सहन का खर्च पंजाब सरकार का है। उक्त बसें चलती रहेंगी। फिरोजपुर से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए बस रवाना की गई है।