फिरोजपुर विधानसभा हलका गुरुहरसहाए में खाटू श्याम जी का मंदिर बनाया जा रहा है। मंदिर के गेट के लिए समाजसेवी व्यक्ति ने 51 हजार रुपये का चेक दिया है। ताकि मंदिर में गेट लगा सके। खाटू श्याम मंदिर के सदस्यों का कहना है कि जनता उन्हें दान दें ताकि मंदिर का निर्माण बढ़िया से हो सके। उन्होंने कहा कि हर महीने खाटू श्याम मंदिर में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें सभी लोगों के लिए अटूट लंगर की सेवा भी होती है। आज भी खाटू श्याम मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं।