मोगा रेलवे पुलिस की ओर से स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए मोगा रेलवे स्टेशन पर विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने रेलगाड़ियों में यात्रियों के सामान की तलाशी ली और स्टेशन पर आने-जाने वाले प्रत्येक यात्री की जांच की। मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस अधिकारियों कुलदीप चंद ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें रेलगाड़ियों और स्टेशन परिसर में सघन तलाशी की गई। यात्रियों के पहचान पत्र भी जांच किया गया। रेलवे पुलिस की और से आम जनता से अपील की है कि यदि रेलगाड़ी या स्टेशन परिसर में कोई लावारिस बैग या संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें।