फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में कार टायर फटा, सेना के वाहन से टकराई

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 May 2025 11:50 AM IST

मोगा-लुधियाना रोड पर एक स्विफ्ट कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह फुटपाथ से टकराकर पलटती हुई दूसरी तरफ से आ रहे सेना के वाहन से टकरा गई। हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। वहीं, सेना के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे कर मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें