फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में नशा तस्कर मां-बेटे के घर पर चला बुलडोजर

पंजाब सरकार की तरफ से चलाई गई युद्ध नशे के खिलाफ महिम के तहत रविवार को बरनाला में नशा तस्कर मां बेटे के घर पर बुलडोजर चलाया गया। नशा तस्करी की आरोपी महिला अमरजीत कौर और बेटे गोरा सिंह के घर पर प्रशासन का पीला पंजा चला। यह घर नगर पंचायत की प्रॉपर्टी पर गैर कानूनी तरीके से बनाया गया था। नशा तस्कर के खिलाफ 16 से अधिक एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। एसएसपी बरनाला सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। एसएससी बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि नगर पंचायत हंडियाया में नाजायज तौर पर बनाई गई प्रॉपर्टी को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में से गिराया गया। मां और बेटा दोनों नशा तस्कर हैं और इनके खिलाफ 16 से अधिक मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज हैं। आज जिस प्रॉपर्टी पर पीला पंजा चला है उनको पहले बाकायदा तौर पर नोटिस भी जारी किया गया था। यह घर नगर पंचायत की जमीन पर नशा तस्करी की काली कमाई से बनाया गया था। इसके बाद नगर पंचायत के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। बताते चले नशा तस्कर बेटा जेल में बंद है वहीं महिला नशा तस्कर जमानत पर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें