फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंजाब में बुलडोजर कार्रवाई, पुलिस ने नशा तस्कर के घर को गिराया

दिल्ली में चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में चल रही पंजाब सरकार लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। सूबे में ट्रेवल एजेंटों पर शिकंजा कसने के साथ साथ अब नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए भी कड़ा प्रहार किया जा रहा है। इसी क्रम में नशा तस्करों की धरपकड़ की जा रही है। देर रात लाडोवाल के पास गांव तलवंडी में ड्रग माफिया सोनू के घर पर मान का बुलडोजर चला। सोनू तीन साल से नशा तस्करी में शामिल है और उसके खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। इस अवसर पर पुलिस के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों एवं निर्माण पर आने वाले दिनों में बुलडोजर अभियान गति पकड़ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें