फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

स्कूल आने-जाने के दौरान बहन से छेड़छाड़ करने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर उसके भाई अनमोल को अगवा कर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी उसे सुनवां बस्ती के पास जंगल में फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ठेकेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि गांव इच्छेवाला निवासी अनमोल उनके पास केवीएम में काम कर रहा था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। बलविंदर सिंह ने बताया कि दो युवक वहां पहुंचे और पिस्तौल के बल पर अनमोल को अपने साथ ले गए। इसके बाद आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसे सुनवां बस्ती के पास जंगल में फेंक दिया। घायल अनमोल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी कर्ण शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर अलग-अलग स्थानों पर भेजी गई हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि अनमोल की बहन स्कूल जाती थी और आरोपियों पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। अनमोल ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इसी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें