मोगा के हल्का धर्मकोट के गांव बुगीपुरा में पंचायत द्वारा आपसी भाईचारा व एकता को मजबूत करते हुए एक सराहनीय कदम उठाया गया है। सरपंच मनजीत सिंह गिल की अगुवाई में ब्लॉक समिति सदस्य के लिए बिना चुनाव करवाए निर्मलपाल कौर को सर्वसम्मति से विजेता घोषित किया गया। सरपंच मनजीत सिंह गिल ने बताया कि गांव की एकता इस बात का प्रतीक है कि आने वाली 14 दिसंबर को जिला परिषद चुनाव के दौरान भी गांव की सभी पार्टियां मिलकर एक ही साझा बूथ लगाएंगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण हो । हलका विधायक दविंदरजीत सिंह लाड़ी ढोश ने भी गांव वासियों की इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बुद्धीपुरा गांव ने सर्वसम्मति से ब्लॉक समिति सदस्य का चुनाव करवाकर और जिला परिषद चुनावों में सभी पार्टियों द्वारा एक ही स्थान पर साझा बूथ लगाने का फैसला लेकर पंजाब के गांवों के लिए एक मिसाल पेश की है। उनका कहना था कि ऐसी सोच और आपसी एकजुटता से गांवों में भाईचारे की भावना और मजबूत होती है। गांववासियों की यह एकता और सहयोग की भावना अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को आपसी भरोसे, मेल-मिलाप और सम्मान के साथ और मजबूत बनाया जा सकता है।