संगरूर के सुनाम में भाजपा की जिला अध्यक्ष दामन बाजवा के नेतृत्व में सुनाम के एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। दामन बाजवा ने कहा कि आप सरकार, दलित वर्ग समेत अन्य लाभपात्रियों तक लाभ पहुंचाने में अड़चन डाल रही है। लेकिन भाजपा हर हाल में मोदी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हरेक योग्य परिवार की दहलीज़ तक पहुंचाएगी। दामन बाजवा ने कहा कि विपक्ष दल का विधायक रहते हुए अमन अरोड़ा की ओर से सुविधा केंद्र चलाया गया था। तब तो किसी सरकार ने उन्हें नहीं रोका।