लगभग 70 वर्ष पुराने नंगल डैम पुल पर बने रेल ट्रैक पर ट्रेनों की बढ़ती संख्या से बीबीएमबी मैनेजमेंट चिंतित है। ट्रेनों की आवाजाही के दौरान पुल व पुल के नीचे के टर्नल में होने वाली कंपन से पुल को खतरा हो सकता है। मुख्य अभियंता सीपी सिंह ने कहा कि रेलवे विभाग व केंद्र सरकार को पुल से अलग रेल ट्रैक बनाने की मांग को लेकर पत्र लिखा जा चुका है।