फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में बाबा ने बुजुर्ग महिला की ऑक्सीजन की नली उतरवाई, तबीयत बिगड़ी

मोगा के कोटकपूरा बाईपास स्थित बाबा शिवम नाथ के डेरे की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में बाबा शिवम नाथ एक बुजुर्ग महिला का टोटके से इलाज करने का दावा करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला को ऑक्सीजन लगी हुई थी। बाबा ने दरबार में मौजूद लोगों के सामने कहा कि उसके पास आने के बाद महिला को किसी ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद बाबा ने महिला की नाक से ऑक्सीजन की नली उतरवा दी। हालांकि कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। यह देखकर बाबा ने सफाई दी कि आज कोई रास्ता नहीं दिख रहा। जब महिला की हालत ज्यादा खराब होने लगी तो ऑक्सीजन की नली दोबारा लगाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें