फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में पांच गांव की एक इकाई बनाई गई। उस इकाई का नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर यूनियन रखा गया। इसके प्रेस सचिव दीपक कुमार को बनाया गया। इस जत्थेबंदी में कोई भी जाति-पाति नहीं मानी जाएगी। ये जत्थेबंदी गरीब लोगों की मदद करेगी। उनका सहारा बनेंगी , क्योंकि कोई भी सरकार व दूसरी अन्य जत्थेबंदी भी गरीब लोगों की तरफ कोई ध्यान नहीं देती है। इसीलिए बाबा बंदा सिंह बहादुर यूनियन का गठन किया गया है और इसके पद अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।