फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल के गांव बास में तेंदुए की आहट से दहशत का माहौल

पवन कुमार Updated Thu, 23 Jul 2026 01:02 PM IST

नंगल के साथ लगते गांव बास में तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है और उन्हें अपने बच्चों का डर सताने लगा है। ग्रामीणों की माने कई बार इस तेंदुए को देखा गया और जंगली जीव सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का ध्यान भी इस और दिलाया लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। गांव के सरपंच शिव कुमार सहित ग्रामीण सुनील दत्त व रोहित द्विवेदी ने बताया कि बीती रात इस खुंखार तेंदुए ने एक नील गाय के बच्चे को अपना शिकार बनाया और वह भी गांव की आबादी के बिलकुल निकट। जहां तेंदुए ने नील गाय के बच्चे को अपना शिकार बनाया है उससे कुछ ही दूर पर एक और स्कूल और दूसरी और एनएफएल का अस्पताल भी है। विभाग के ब्लॉक अधिकारी नरेंद्रप्रीत सिंह से सम्पर्क किया गया तो उन्होने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा हमारे लिए कर्मचारियों की कमी और विभाग के पास कोई गाड़ी नहीं होना है। जब कर्मचारी ही नहीं होंगे तो काम कैसे करेंगे। आज ही यहां पिंजरा लगवाने का प्रयास किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें