फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में अकाली नेता को पर हमला, मोबाइल छीनकर ले गए बदमाश

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Dec 2025 07:42 PM IST

बुधवार देर रात शिरोमणि अकाली दल के नेता सरूप सिंह खलवाड़ा पर कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। युवक जाते हुए उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। हमले में घायल हुए सरूप सिंह खलवाड़ा को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया गया है। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान सरूप सिंह खलवाड़ा ने बताया कि हाल ही में हुई ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों में वह शिअद के खलवाड़ा से उम्मीदवार थे। कल रात वोटों की गिनती के बाद जब वह घर लौट रहे थे तो करीब रात 10 बजे जैसे ही वह खलवाड़ा मोड़ पर पहुंचे, कुछ अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर मोबाइल फोन मांगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो युवकों ने उन पर हमला कर दिया और मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। सरूप सिंह खलवाड़ा ने कहा कि इससे पहले भी उन पर इस तरह के जानलेवा हमले हो चुके हैं। उन्होंने इस हमले को लेकर विरोधी दलों पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जल्द ही पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे और पूरे मामले की गहन जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें