फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममदोट में हादसा, डेरा ब्यास जा रहे सात श्रद्धालुओं की मौत

फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट के जंगा वाला मोड़ पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की माैत हो गई। श्रद्धालुओं को डेरा ब्यास ले जा रही महिंद्रा पिकअप गाड़ी की ट्राले से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में महिंद्रा पिकअप में सवार सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि सात के करीब जख्मी हो गए। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। जख्मियों को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिंद्रा पिकअप गाड़ी में खचाखच लोग भरे हुए थे। ये सभी डेरा ब्यास जा रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें