बठिंडा में मलोट रोड पर बनी अमोहा गार्डन कलोनी के समीप टिप्पर की लिफ्ट के नीचे आने के कारण चालक रान सिंह निवासी हिसार की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर थाना थर्मल पुलिस टीम और समाजसेवी संस्था सहारा के सदस्य पहुंचे। जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसकी पुष्टि थाना थर्मल के एसएचओ हरजोत सिंह ने कर दी है। सहारा संस्था के सदस्य संदीप ने बताया कि शनिवार सुबह संस्था के कंट्रोल रूम पर सुचना प्राप्त हुई थी कि मलोट रोड पर एक व्यक्ति टिप्पर के नीचे आने ये जख्मी हो गया है। वो मौके पर पहुंचे तो देखा कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक का नाम रान सिंह है, जो टिप्पर चलाता था। आज जब टिप्पर चलाने लगा तो उसकी लिफ्ट अटक गई। संदीप ने बताया कि जब चालक लिफ्ट को चैक कर रहा था तो एकदम लिफ्ट चालक की गर्दन पर आकर गिरी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. थाना थर्मल के एसएचओ हरजोत सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।