फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के समाजसेवी ने बेटे के जन्मदिन पर दिव्यांग लड़की को दी व्हीलचेयर

समाज सेवक मंजीत सिंह ने अपने बेटे के जन्मदिन पर दिव्यांग लड़की को व्हीलचेयर लेकर दी। स्थानीय हदियाबाद निवासी इस लड़की की स्पाइनल कोर्ड में रसोली के कारण वह चलने फिरने में असमर्थ थी। मंजीत सिंह ने बताया कि उन्हें जब इस लड़की के बारे में जानकारी मिली तो वह इसका आप्रेशन करवाने के लिए ढाहां कलेरां अस्पताल भी लेकर गए लेकिन डाक्टर ने बताया कि अब इसका आप्रेशन मुमकिन नहीं है। तब मंजीत सिंह ने इसे व्हीलचेयर लेकर दी ताकि वह किसी पर बोझ ना बने। मंजीत सिंह ने लड़की की पढ़ाई का भी सारा खर्च देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर फगवाड़ा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टी संतोष कुमार गोगी तथा मंजीत सिंह की धर्म पत्नी हरप्रीत कौर भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें