फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के घर निकट जोरदार धमाका होने से मचा हड़कंप पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने खाली प्लाट में बड़ा पटाखा चलाया

पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के घर निकट अचानक धमाका होने की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। जिसके बाद अश्विनी शर्मा की सुरक्षा में लगी फोर्स ने पहले खुद खाली प्लाट में पहुंच कर स्थिति को देखा और उसे बाद थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस को सूचित कया। घटना का पता चलते ही डीएसपी सिटी जगदीश राज पुलिस पार्टी सहित बैंक कालोनी अश्विनी शर्मा के आवास से 150 मीटर दूरी पर धमाके वाली जगह पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। ................ पठानकोट एसएसपी दलजिंदर सिंह ने कहा कि धमाके के बाद जांच से पता चला कि आसपास लगे कैमरों का सीसीटीवी फुटेज एकत्रित की गई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि अभिषेक कश्यप पुत्र सुदर्शन कुमार कश्यप निवासी बैंक कॉलोनी पठानकोट ने पहले अपनी किराना दुकान के बाहर एक बड़ा पटाखा जलाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद वह बगल वाले खाली प्लॉट में गया, वहां पटाखा जलाया और सड़क पर वापस आया। पटाखे के फटने का इंतजार करने लगा। अभिषेक कश्यप द्वारा संचालित किराना दुकान उसी खाली प्लॉट से सटी हुई है जहां धमाका हुआ। आगे की जांच में यह भी पता चला कि उक्त खाली प्लॉट भी उसी के कब्जे में है। ................ पहले पुलिस के डर से मुकर गया पटाखा चलाने वाला युवक पूछताछ के दौरान अभिषेक कश्यप ने बताया कि उसने पटाखा श्रीमती कोहली के घर से लिया था। श्रीमती कोहली ने उसे अपना घर किराए पर देने के लिए घर की चाबियां सौंपी थीं, क्योंकि वह घरों और दुकानों को किराए पर देने का स्थानीय व्यवसाय करता है। कोहली के घर की तलाशी ली गई, जिसके दौरान एक डिब्बा पटाखे और उसी प्रकार का एक खाली डिब्बा बरामद किया गया। शुरू में अभिषेक कश्यप ने घटना के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार किया। हालांकि, जब उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया तो उसने स्वीकार किया कि उसने ही पटाखा जलाया था। उसने बताया कि एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम को देखकर वह डर गया था, इसलिए उसने शुरू में सच छिपाया। ............... अभिषेक कश्यप का नहीं कोई अपराधिक रिकार्ड अभिषेक कश्यप के पूर्व रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। सीसीटीवी फुटेज, पूछताछ और जांच के दौरान की गई बरामदगी के आधार पर यह स्थापित हुआ है कि धमाका अभिषेक कश्यप द्वारा एक बड़े पटाखे को जलाने के कारण हुआ था। अभी तक इस घटना के पीछे किसी अन्य आपराधिक साजिश का कोई सबूत सामने नहीं आया है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें