फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के वॉर्ड नंबर 13 से तीर्थ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को लेकर बस हुई रवाना

वॉर्ड नंबर 13 से आज तीर्थ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को लेकर एक बस श्री दरबार साहिब, अमृतसर और राम तीर्थ के लिए रवाना की गई। बस को सीनियर डिप्टी मेयर राकेश बजाज काला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान और हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही तीर्थ यात्रा योजनाओं के माध्यम से बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। बस रवाना करने से पहले उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ जयकारे लगाए और यात्रा की सफलता की कामना की। उन्होंने बताया बताया कि यह यात्रा श्रद्धालुओं को श्री दरबार साहिब सहित अमृतसर के प्रमुख धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक राम तीर्थ तक ले जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें