फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर की मंडियों में 2,43,055 मीट्रिक टन गेहूं की आवक

‎फिरोजपुर जिले की मंडियों में अलग-अलग एजेंसियों की तरफ से गेहूं की खरीद का काम बिना रुके जारी है और अब तक एजेंसियों की तरफ से 203721 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने दी है। डीसी ने बताया कि कल शाम तक जिले की अलग-अलग मंडियों में कुल 243055 मीट्रिक टन फसल आ चुकी है, जिसमें से अब तक कुल 203721 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। अब तक मार्कफेड ने 60467 मीट्रिक टन, पनग्रेन ने 63454 मीट्रिक टन, पनसप ने 50875 मीट्रिक टन और पंजाब स्टेट वेयरहाउस ने 28925 मीट्रिक टन फसल खरीदी है। उन्होंने बताया कि किसानों को खरीदी गई फसल का पेमेंट 48 घंटे के अंदर सीधे उनके अकाउंट में किया जा रहा है और फसल की लिफ्टिंग भी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद को लेकर मंडियों में किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें