फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन उपचुनाव से 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का रोडमैप होगा तय

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 11 Nov 2025 01:14 PM IST

पंजाब विधानसभा की तरनतारन सीट पर हो रहे उपचुनाव के नतीजे केवल इस सीट तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का रोडमैप भी तय करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस सीट पर होने वाले मुकाबले में अकाली दल, कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है। विशेष रूप से इस सीट पर पंथक वोट निर्णायक भूमिका निभा सकता है। मतदाता इस उपचुनाव के परिणाम को देखकर बड़ी पार्टियों की रणनीति और आगामी चुनाव में अपने कदम तय करेंगे। मतदान प्रक्रिया 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी, और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। चुनाव अधिकारियों ने सुरक्षा और ईवीएम व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें