फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड: दम घुटने से तीन की मौत, नुकसान की जांच को कमेटी गठित

Thu, 11 Jun 2026 05:17 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

डी पार्क की गोल मार्केट की दुकानों में मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे लगी भीषण आग के दौरान व्यापारी और दो कर्मियों की मौत दम घुटने से हुई थी। यह पुष्टि जूता व्यापारी सौरभ उर्फ रोहित व कर्मचारी कपिल और अमन के शवों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। सिविल अस्पताल के तीन सदस्यीय चिकित्सकों के बोर्ड ने शवों का पोस्टमार्टम करने के साथ तीनों के डीएनए भी सुरक्षित रख लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद जूता व्यापारी के शव का गोहाना अड्डा और दोनों कर्मियों के शवों का जींद रोड स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इधर, आग लगने के 24 घंटे बाद भी दुकानों से रह-रहकर उठता धुआं बुधवार दोपहर बाद तक दमकल टीम के लिए चिंताजनक बना रहा। यही नहीं प्रशासन ने हादसे की वजह से हुए नुकसान का आकलन व अन्य की जांच व पुष्टि के लिए एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। शहर के सबसे व्यस्त बाजार डी पार्क की गोल मार्केट की दस दुकानों में मंगलवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड की आग बुधवार दोपहर बाद तक भी ठंडी नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें