फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजिंदर गुप्ता के उद्योग पर छापा: पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई से सियासत गरम

Fri, 01 May 2026 02:25 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

राज्यसभा सदस्य और प्रमुख उद्योगपति पद्मश्री राजिंदर गुप्ता के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की अटकलें अब हकीकत में बदलतीं नजर आ रही हैं। वीरवार को पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) ने बरनाला जिले के गांव धौला स्थित ट्राईडेंट इंडस्ट्री की यूनिट पर छापा मारा। इस कार्रवाई ने प्रदेश की सियासत और उद्योग जगत दोनों में हलचल पैदा कर दी है। दोपहर के समय करीब नौ गाड़ियों में सवार पीपीसीबी के अधिकारी फैक्टरी परिसर में पहुंचे और तुरंत जांच शुरू कर दी। करीब तीन से चार घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने फैक्टरी में जल और वायु प्रदूषण के स्तर की जांच की। इसके साथ ही उत्पादन प्रक्रिया, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण मानकों से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले। हालांकि, कार्रवाई के बाद किसी भी अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें