फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 29-30 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Tue, 27 Oct 2026 02:06 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद 29 और 30 अक्तूबर को गरज-चमक, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। एक नवंबर को फिर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद अधिकतम तापमान प्रदेश में सामान्य के करीब बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे अधिक 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दूसरी ओर पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम पारा भी सामान्य के नजदीक बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें