फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Politics: पीएम मोदी के दौरे पर राजा वड़िंग का हमला, बोले- पंजाब को बांटने की कोशिश न करें

Fri, 17 Jul 2026 05:49 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कहा कि जब-जब पंजाब में चुनाव होते हैं तब पीएम आते हैं। मेरी पीएम से एक ही गुजारिश है कि देश को और पंजाब को बांटने की कोशिश नहीं करें। और जिस तरह से वह पंजाब में विभाजन करना चाहते हैं वह ना करें। किसानों से जो वादे किए वो पूरे नहीं किए। बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई अभी तक नहीं की गई। वड़िंग ने आगे कहा कि यहां धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होती है। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस में सब ठीक है। सीएम मान को लेकर राजा वड़िंग ने तंज कसते हुए कहा कि सीएम मान केजरीवाल को लेने एयरपोर्ट पहुंचे। एमपी की गाड़ी हटा दी जब पूछा गया तो कहा कि सुपर सीएम आ रहे हैं। इन्होंने पंजाब के लोगों को लूटा है उसका हिसाब लेने का समय आ गया है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें