फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मौसम को लेकर 18 जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 31 Mar 2026 04:59 PM IST

पंजाब में मौसम के मिजाज लगातार बिगड़ रहे हैं। सोमवार को पंजाब में कुछ जगह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज के लिए 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि फिलहाल गेहूं की फसलों को नुकसान की कोई सूचना नही हैं लेकिन किसान चिंतित हैं, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला व मोहाली में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। वहीं पंजाब में 2 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके असर से 3 अप्रैल से तीन दिन के लिए पंजाब में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 2 अप्रैल को पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन एक अप्रैल को होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला व मोहाली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे आने वाले दिनों में पंजाब का पारा 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें