फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कपूरथला में बेडरूम-बाथरूम के नीचे शराब का टैंक बनाकर हो रही थी तस्करी

Fri, 31 Jul 2026 12:12 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब में चाचा-भतीजा नायाब तरीके से अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। दाेनों ने अपने घर में बैडरूम व बाथरूम के नीचे पेट्राेल की तर्ज पर अवैध शराब तस्करी के लिए 1000 लीटर वाला स्टोरेज टैंक लगा रखा था। बिक्री के लिए दोनों टुल्लू पंप की मदद से शराब की बोतलें भरते और बेच देते। दोनों ने पुलिस व आबकारी विभाग से बचने के लिए फर्श के नीचे स्टोरेज टैंक बनाया था और बाकायदा पाइपलाइन भी बिछा रखी थी। छापेमारी करने आई आबकारी व पुलिस विभाग की टीम भी यह देखकर हैरान रह गए। जिला कपूरथला के समीपवर्ती गांव नवां पिंड भट्ठे में संयुक्त टीम ने इस अवैध शराब फैक्टरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अवैध शराब तस्करी के लिए बदनाम इस गांव में 18 घंटे तक चली संयुक्त छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण इकाई का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, भतीजा फरार है। आरोपियों की पहचान भतीजा सुखजीत सिंह उर्फ जीती और चाचा अजीत सिंह निवासी गांव नवां पिंड भट्ठे के तौर पर हुई। छापेमारी के दौरान टीम ने 2,91,250 मिलीलीटर (291.25 लीटर) अवैध शराब बरामद की। इसके अलावा जमीन के नीचे बने गुप्त ठिकाने से शराब बनाने की पूरी व्यवस्था का खुलासा हुआ। कार्रवाई 28 जुलाई सुबह छह बजे शुरू होकर रात 12:30 बजे तक चली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें