फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के वित्त मंत्री चीमा बोले धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्र आंदोलन की जीत

Sat, 25 Jul 2026 06:19 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे देशव्यापी छात्र आंदोलन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के लंबे संघर्ष के बाद यह फैसला सामने आया है। चीमा ने कहा कि छात्रों ने लगातार शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई थी। उन्होंने दावा किया कि यह इस्तीफा युवाओं की एकजुटता और लोकतांत्रिक आंदोलन की सफलता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद दोबारा न हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें