फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज, केसी वेणुगोपाल ने नेताओं को दी एकजुट रहने की नसीहत

Tue, 27 Oct 2026 06:13 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब में कांग्रेस अपनी चुनावी रणनीति को धार दे रही है। नए प्रभारी और नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब सूबे में वरिष्ठ नेताओं के दौरे शुरू होंगे लेकिन इससे पहले धरातल पर पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती दिखनी चाहिए। इसके लिए अब राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मोर्चा संभाला है।सोमवार को पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में चार स्तर की मैराथन बैठकों के दौरान उन्होंने पार्टी की एकजुटता और चुनावी रणनीति पर सबकी साझा राय पर जोर दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने पार्टी के उन नेताओं से भी फीडबैक लिया, जिन्होंने विभिन्न सीटों पर चुनाव लड़ा, मगर वे जीत नहीं पाए। केसी ने ऐसे नेताओं से उनकी हार के कारणों और उन सीटों की चुनौतियों के बारे में जानने का प्रयास किया, ताकि वहां की कमजोर कड़ियों और कमियों को दुरुस्त किया जा सके। केसी 25 अक्तूबर की देर शाम ही चंडीगढ़ पहुंच गए थे। सोमवार को उन्होंने कांग्रेस भवन में संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू किया। इन बैठकों में चुनावी तैयारी और वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय पर चर्चा की गई। विभिन्न चरणों की बैठकों में केसी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, महासचिवों, कार्यकारी अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों, राजनीतिक मामलों की समितियों और क्षेत्रीय प्रभारियों से रूबरू हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें