पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। बोर्ड के चेयरमैन ने नतीजों का एलान किया। साइंस स्ट्रीम से मानसा के गुरुकुल अकादमी की सुपनीत कौर ने प्रदेश में टाॅप किया है। वहीं ह्यूमेनिटीज़ ग्रुप से सुहानी चौहान बीसीएम स्कूल लुधियाना दूसरे नंबर पर रहीं। ह्यूमैनिटीज़ ग्रुप में ही तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल लुधियाना की दिवांशी तीसरे स्थान पर रहीं।