फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में रइया पुलिस चौकी पर IED हमला नाकाम, बम डिस्पोजल टीम ने टाला बड़ा हादसा

अमृतसर के ब्यास थाना के अधीन पड़ती पुलिस चौकी रइया को आतंकियों ने शुक्रवार की देर रात आईईडी लगाकर उड़ने का प्रयास किया। लेकिन किसी तरह आईईडी के बारे में जानकारी लग जाने पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। शनिवार सुबह बम डिस्पोजल टीम को बुलाकर आईईडी डिस्पोज कर दिया गया। बड़ी घटना रोकने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। किसी आतंकी संगठन या गैंगस्टर की तरफ से इसे लेकर किसी तरह की जिम्मेदारी नहीं ली गई है। अधिकारी पता लगाने में जुटे हैं कि आईईडी किस आतंकी संगठन या गैंगस्टर ने चौकी के पीछे फिट की थी और फरार हो गए। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शनिवार सुबह तक मामले को लेकर आरोपियों का पता नहीं लग सका है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें