फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोली मारकर हत्या, होटल के बाहर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Mon, 06 Jul 2026 06:09 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी में शनिवार शाम करीब 6:15 बजे हाईवे स्थित होटल रंगला पंजाब तड़का के बाहर बैठे पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। खिलेरी पूर्व सीपीएस दुड़ाराम और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के करीबी माने जाते थे। भाजपा के कई नेताओं से भी उनके अच्छे संबंध थे। डीएसपी जय सिंह ने बताया कि कार व बाइक पर आए पांच-छह हमलावरों ने खिलेरी पर 6 से 7 गोलियां चलाईं। वारदात के बाद हमलावर अपनी एक बाइक और दो पिस्टल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जिस होटल पर वारदात हुई, वह खिलेरी के चचेरे भाई हैप्पी का है। तीन दिन पहले ही होटल को लीज पर लेकर खोला गया था। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल जांच कर रहे हैं। हमलावरों की पहचान व सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या को पूर्व नियोजित ढंग से अंजाम दिया गया। हमलावरों को पहले से पता था कि वे शाम को होटल पर मिलेंगे। उन्होंने खिलेरी को निशाना बनाते हुए सिर और सीने पर 6 से 7 फायर किए। वहीं, होटल संचालक ने पुलिस को बताया कि वह अंदर था। बाहर क्या हुआ उसे कुछ नहीं पता है। वारदात के बाद से पुलिस ने राजेंद्र खिलेरी की ढाणी की सुरक्षा बढ़ा दी है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें