फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: कांग्रेस छोड़ AAP में आए अशोक गुप्ता ने फिरोजपुर शहरी सीट से ठोकी टिकट की दावेदारी

Wed, 29 Jul 2026 01:39 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फिरोजपुर शहरी हलके में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के नेता अशोक गुप्ता ने फिरोजपुर शहरी विधानसभा सीट से पार्टी टिकट के लिए अपनी दावेदारी जताई है। अशोक गुप्ता वर्ष 1971 से 2014 तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की नीतियों से आहत होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अब उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में फिरोजपुर शहरी हलके से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। गुप्ता ने कहा कि पिछले 35 वर्षों के दौरान कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों ने पंजाब में जितने विकास कार्य नहीं किए, उससे अधिक काम आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने करीब साढ़े चार साल के कार्यकाल में किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण आज पंजाब में पार्टी बिखरी हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें