फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाए में कार बाजार मालिक पर फायरिंग, तीन गोलियां दागीं, जख्मी

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए में बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट की नीयत से कार बाजार मालिक पर फायरिंग कर दी। हमले में सतपाल के पांव और थाई पर गोली लगी है। घायल सतपाल ने बताया कि वह कामकाज निपटाकर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उन पर तीन गोलियां दाग दीं। फायरिंग में एक गोली पांव और दूसरी थाई पर लगी। सतपाल के मुताबिक उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें आशंका है कि आरोपियों ने लूटपाट की नीयत से हमला किया। वारदात के बाद उनके साथी पीछे से आ रहे थे। उन्हें देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल सतपाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें