फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में तीन दुष्कर्म पीड़ित युवतियां टंकी पर चढ़ीं

Nivedita Updated Wed, 19 Aug 2026 03:03 PM IST

बरनाला जिला प्रशासनिक परिसर और कोर्ट परिसर के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन दुष्कर्म पीड़ित युवतियां पानी की टंकी पर चढ़ गईं। युवतियों ने अपने-अपने मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवतियों से बातचीत शुरू की। टंकी पर चढ़ी युवतियों में दो महल कलां क्षेत्र और तीसरी युवती बरनाला की निवासी है। युवतियों का आरोप है कि अलग-अलग मामलों में उन्हें शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शोषण किया गया। उनका कहना है कि कई बार शिकायतें देने के बावजूद उन्हें इंसाफ नहीं मिला। पहली युवती ने आरोप लगाया कि अस्पताल में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात लुधियाना के गांव सहौली निवासी एक ड्राइवर से हुई थी। युवती के मुताबिक, आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक उसके साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। उसने वीडियो के जरिए ब्लैकमेल और धमकाने का भी आरोप लगाया है। दूसरी युवती ने आरोप लगाया कि रायकोट निवासी एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर करीब तीन वर्षों तक उसका शोषण किया। युवती के अनुसार, उसने पुलिस और प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तीसरी युवती ने सेखा रोड निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शोषण करने का आरोप लगाया। युवती के मुताबिक, आरोपी बाद में विदेश चला गया और उससे संपर्क बंद कर दिया। उसने आरोपी के परिवार के कुछ सदस्यों पर भी मामले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। युवतियों ने बताया कि इंसाफ की मांग को लेकर अधिकारियों के पास शिकायतें देते समय उनकी आपस में मुलाकात हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने मामलों में कार्रवाई के लिए एक साथ विरोध करने का फैसला लिया। शिकायतों पर रिपोर्ट डीएलए सेल को भेजी थाना बरनाला के एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि एक युक्ति की शिकायत को डीएलए सेल में भेज दिया गया है और दो युवतियों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर रही हैं, उसे भी जल्दी ही कानूनी कार्रवाई के लिए भेज देंगे। उन्होंने कहा कि युवतियों के बयान और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें