फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर-21C में पानी संकट गहराया, लो प्रेशर से 300 से ज्यादा लोग परेशान

Wed, 27 May 2026 05:35 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चंडीगढ़ के सेक्टर-21सी के निवासी पानी की संकट से जूझ रहे हैं। यहां पर 300 से भी अधिक लोग परेशान हैं। लो प्रेशर से पानी आता है। यही नहीं एक घंटा के अंदर पानी चला भी जाता है। लोगों का कहना है कि हाल ही में पुरानी पाइपलाइन बदलने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि सेक्टर में पानी का दबाव इतना कम है कि ग्राउंड फ्लोर तक भी पानी मुश्किल से पहुंच रहा है, जबकि पहली और दूसरी मंजिलों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। इससे क्षेत्र के लोगों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की नगर निगम और प्रशासन से मांग है कि सुबह और शाम में कम से कम तीन घंटे पानी की आपूर्ति नियमित रूप से की जाए। पानी की आपूर्ति कम और लो प्रेशर की जांच हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें