फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा को मिला नया मेयर, दूसरी बार पद्मजीत मेहता ने संभाली कमान

Thu, 11 Jun 2026 05:40 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

बठिंडा नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पद्मजीत मेहता ने दूसरी बार मेयर पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया  विशेष रूप से मौजूद रहे, जबकि शहर के विधायक जगरूप सिंह गिल समारोह से दूर रहे। मेयर पद्मजीत मेहता ने कहा कि जनता ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है और वह पहले से अधिक मेहनत के साथ शहर की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने बताया कि शहर के कूड़ा डंप के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है और अवैध निर्माणों के मुद्दे पर भी निगम टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए हैं। उन्होंने वित्तीय प्रबंधन को लेकर सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए महिलाओं को आर्थिक सहायता योजना का लाभ जल्द मिलने की बात भी कही।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें