फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में समझौता कराने गए युवक की गोली मारकर हत्या, चार गंभीर घायल

अमृतसर में देर रात हुए खूनी झगड़े में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुल्तान विंड इलाके के रहने वाले युवक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी विवाद में समझौता करवाने गया था, जहां अचानक कहासुनी बढ़ गई और फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को घटना की वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें